कौशाम्बी, मार्च 5 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के मधवामई गांव में मंगलवार शाम मामूली विवाद को लेकर भाइयों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार मधवामई गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र सुरेश चंद का मंगलवार को किसी बात को लेकर अपने भाइयों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोप है कि भाइयों ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रदीप कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू भेजा। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.