महाराजगंज, फरवरी 13 -- निचलौल। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बैठवलिया में मामूली बात को लेकर घर के लोगों ने बहू को मारा पीटा। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम बैठवलिया निवासिनी दुर्गावती द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि मीट खाने की बात को लेकर उसकी सास और ननद समेत चार लोगों ने एक राय होकर उसे गाली देते हुए लाठी डंडा से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर इंद्रेश और तीन महिला सभी निवासी ग्राम बैठवलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.