मामूली विवाद में बरमसिया गांव में मारपीट, छह लोग घायल, एक की हालत गंभीर
पाकुड़, मार्च 22 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जिसमें दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिन पर चिकित्सकों की विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच हुई कहा-सुनी से हुई थी। जो धीरे-धीरे बड़ों के बीच झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घायलों में फरीद अंसारी 25 वर्ष, मालिकअस्तर मोमिन 28 वर्ष, नूर आलम 25 वर्ष, रवीना बीवी, नज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.