मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे को मार डाला; गले में चाकू घोंपकर हत्या, पूरा परिवार सन्न
संवाददाता, जुलाई 24 -- अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र के खाले का पुरवा में मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। बुधवार देर रात भोजन के दौरान दो भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि बड़े भाई अभिषेक सिंह उर्फ रणविजय सिंह (28) ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाया, जो छोटे भाई आदर्श प्रताप सिंह (25) के गले में घुस गया। गंभीर रूप से घायल आदर्श को श्रीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार चाकू का वार इतना गहरा था कि सांस की नली कट गई, जिससे उसकी मौत हो गई।बड़े भाई ने छोटे की हत्या की मृतक और आरोपी के पिता सुरेश सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हैं। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल पंकज स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.