गंगापार, मार्च 2 -- सराय ममरेज थाना क्षेत्र के कोनोरा गांव निवासी सरोजा देवी इन दिनों अपने मायके थाना उतरांव धनशीपुर में बच्चों संग रह रही हैं। रविवार को गांव का एक युवक साइकिल से घर जा रहा था। साइकिल 13 वर्षीय जितेश के पैर पर चढ़ गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने साइकिल की चेन से जितेश और उसके छोटे भाई रितेश के सिर पर प्रहार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में सरोजा देवी अपने भाई एवं दोनों बच्चों को साथ में लेकर सोमवार को थाना उतरांव पहुंच कर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.