फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- पलवल, अजित कुमार। उटावड़ थाना के खिल्लुका गांव में पड़ोसी के घर में पानी का टब गिरने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खिल्लुका गांव राहिला पत्नी ताहिर ने बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे तेज हवा के कारण उनके घर का पानी से भरा टब पड़ोसी के आंगन में जा गिरा। इसी बात को लेकर पड़ोसी पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे। जब राहिला और ताहिर ने इसे प्राकृतिक घटना बताते हुए मामले को शांत करने को कहा। इस बात पर पड़ोसी पक्ष के लोग भड़क गए और लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए।आरोपी साहून, शहीद समेत अन्य लोगों ने ताहिर पर हमला कर उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। बी...