मामूली विवाद में प्राणघातक हमला, चार जख्मी
कौशाम्बी, जून 20 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेहिया आमद करारी गांव में शुक्रवार सुबह खाद गड्ढे के विवाद को लेकर चार लोगों पर प्राणघातक हमला किया गया। इससे सभी जख्मी हो गए। इनमें एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मामले की शिकायत पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सेहिया आमद करारी निवासी सुनील कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद ने बताया कि खाद के गड्ढे के विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह विपक्षी फूलचंद्र, मंजीत, कुलदीप व संदीप गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, राड एवं लाठी से हमला किया। इससे सिर फट गया। शरीर के अन्य अंगों में भी चोटें आईं। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के तुर्रा प्रसाद, धर्मवीर तथा गप्पू को भी जमकर पीटा। कुल्हाड़ी लगने से तुर्रा का भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.