बलरामपुर, अप्रैल 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रघुडीह तिरकोलिया में बकरी के विवाद में महिला की विपक्षियों ने पिटाई कर दी। तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रघुडीह तिरकोलिया निवासी नूरजहां ने शुक्रवार को बताया कि बकरी के विवाद को लेकर गांव के विपक्षी अब्दुल हकीम, सकलैन व बकरीदन ने लाठी-डंडों से पिटाई की। मां राजरानी बचाने आई तो उन्हें भी विपक्षियों ने मारा-पीटा। मां को गंभीर चोट लगी है। विपक्षी धमकी देकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि नूरजहां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...