महोबा, अप्रैल 23 -- महोबा, संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच का विरोध करने पर दबंग के द्वारा लाठी डंडा से हमला बोला गया। बचाव करने पर पुत्र के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत करने कोतवाली जाते समय रास्ता रोककर मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। चरखारी पुलिस को दी तहरीरमें पीड़ित संतराम निवासी रूपनगर ने बताया कि 22 अप्रैल को वह अपने घर के बाहर था तभी दबंग अशोक अहिरवार गाली गलौच करने लगा। मना करने पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। बचाव करने आए बेटा अंकित के साथ मारपीट की गई। जब वह कोतवाली शिकायत करने जा रहा था तो रास्ता रोककर दबंग ने दोबारा से चाकू से हमला बोल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अशोक अहिरवार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.