बलरामपुर, मार्च 11 -- बलरामपुर। हरैया क्षेत्र के ग्राम लखौरी निवासी रीता ने 10 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि करीब एक सप्ताह पहले गांव के रामू व उनकी पत्नी नीलम ने मामूली विवाद में गाली दी और मारा-पीटा। 10 मार्च को सुबह करीब 10 बजे दोबारा गाली देते हुए पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...