मामूली विवाद में पत्नी ने लगाई आग, बचाने में पति भी झुलसा, दोनों की मौत
बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव रहमापुर में पति-पत्नी के बीच हुआ मामूली विवाद दर्दनाक हादसे में बदल गया। विवाद के दौरान पत्नी ने गुस्से में आकर स्वयं को आग लगा ली। पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे पति-पत्नी की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान पति मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार बुधवार देर रात आपसी कहासुनी के विवाद में 35 वर्षीय रिंकू पुत्र स्वर्गीय चंद्रपाल सिंह अपनी पत्नी 32 वर्षीय रूबी से कहासुनी हो गई। इसी से नाराज होकर पत्नी ने स्वयं पर कैरोसिन छिड़कर आग लगा ली। पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.