मामूली विवाद में पत्नी को पीटा
नोएडा, जुलाई 10 -- नोएडा। मामूली विवाद में पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी पति के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज हुआ है। थाने में दी शिकायत में सदरपुर निवासी शैली ने बताया कि इसी माह की आठ तारीख को उसके पति चंदन ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जब उसने इसका विरोध किया तो चंदन ने उसके साथ मारपीट भी की। मारपीट में शिकायतकर्ता महिला घायल हो गई। प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि चंदन पूर्व में भी पत्नी के साथ मारपीट कर चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.