नोएडा, मार्च 11 -- नोएडा। चोटपुर गांव में मामूली विवाद में पड़ोसियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-63 थाने में केस दर्ज हुआ है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं। एक घायल का अब भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाने में दी शिकायत में चोटपुर गांव निवासी उत्तम कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ रहते हैं। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका और उनके भाई का घरेलू बातों को लेकर पड़ोसी अमर सिंह से विवाद चल रहा है। आरोप है कि पड़ोसी अमर सिंह, उसकी पत्नी अर्चना, बेटे मंगल और लक्की के साथ पानी निकासी को लेकर 13 दिसंबर को उत्तम की कहासुनी हो गई थी। चारों ने मिलकर उत्तम और उसके भाई सत्यम पर लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में सत्यम बुरी तरह से घायल हो गया। घायल सत्यम को जिला अस्पताल से द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.