मामूली विवाद में दो युवकों की पिटाई
प्रयागराज, फरवरी 21 -- थरवई थाना क्षेत्र के केवटलिया मनासैता गांव में मामूली विवाद में तीन सगे भाइयों ने युवक और उसके साथी की घर में घुसकर पिटाई कर दी। दोनों का सिर फट गया। थरवई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेजा। केवटलिया मनासैता गांव की मोनी पत्नी राहुल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि थरवई बाजार के रहने वाले शुभम, शिवम, नन्हा उर्फ़ सुजात मोदनवाल ने घर में घुस कर लाठी डंडे से मेरे पति राहुल की पिटाई की। बीच बचाव करने गए उनके साथी थरवई कछियान के रमेश कुमार की भी पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो भाइयों को हिरासत में लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.