बांदा, जनवरी 22 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली के बड़ोखर खुर्द गांव में बुधवार को रात दस बजे मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज की है। बड़ोखर खुर्द गांव निवासी रोशन पुत्र जुम्मन ने बताया कि उनका पुत्र असलम रात दस बजे कुछ सामान लेने वीरेंद्र की दुकान गया था। तभी वहां लाल यादव उर्फ प्रेम बाबू व उसकी पत्नी लाठी-डंडे लेकर आए और बिना किसी कारण असलम को पीट दिया। उसे गंभीर चोटें आईं। उधर, प्रेम बाबू ने भी नगर कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि बुधवार रात दस बजे गांव का असलम आया और दरवाजे पर गाली गलौज करने लगा। पत्नी सद्दी ने मना किया तो असलम ने उसे लाठी से पीटा। बचाने गया तो मुझे भी पीट दिया। दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्ष से शांति भंग में रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का म...