मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 9 घायल
बिहारशरीफ, मई 9 -- मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 9 घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी थाना क्षेत्र के तेलडीह गांव में रामधुनी यज्ञ की शोभा यात्रा में गुलाल लगाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई है। मामले में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गये हैं। गंभीर रूप से घायल सुकमा देवी और केदार यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता) यह भी पढ़ें- मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 9 घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.