मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 5 घायल
बहराइच, जून 5 -- बहराइच। हुजूरपुर इलाके के गुलरिहा गाजीपुर के चिड़ीमारनपुरवा में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें जमकर लाठी डंडे चले। दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएच सी चिरैयाटांड़ भिजवाया जहां दोनों पक्ष के घायलों का इलाज किया गया है। हुजूरपुर थाने के गाजीपुर गुलहरिया में भूमि विवाद के चलते हुई इस मारपीट में एक पक्ष से प्रेमलाल, सुनीता , ननकई, बसंत लाल, दूसरे पक्ष से रामसहाय, व राजू घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को इलाज के लिए सीएचसी चिरैयाटांड़ भेज दिया है । एसएचओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर धाराओं में वृद्धि हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.