मामूली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे और धारदार हथियार
काशीपुर, मई 17 -- जसपुर। मामूली बात पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे एवं धारदार हथियारों के चलने से एक महिला समेत चार लोग लहुलुहान हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। शनिवार देर शाम को भोगपुर डैम नंबर-3 में किसी बात को लेकर यशवंत सिंह पुत्र दलबीर सिंह, बग्गा सिंह पुत्र जगबीर सिंह, जसवंत सिंह पुत्र बलबीर सिंह, सीमा कौर पत्नी बग्गा सिंह आपस में भिड़ गए। झगड़े में चले लाठी डंडे, धारदार हथियार में महिला समेत चार लोगों के सिरों में चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी में लाई। ईएमओ डॉ. संयम सिंह ने घायलों का उपचार कर घर भेज दिया। यह भी पढ़ें- मुरादपुर में हुए संघर्ष में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.