बक्सर, जून 5 -- समझौता दुकान से बाहर निकलते विवाद मारपीट में बदल गया बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया रघुनाथपुर, एक संवाददाता। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में शुक्रवार को पूजा-अर्चना के लिए आए दो पक्षों के श्रद्धालुओं के बीच मामूली विवाद को लेकर जमकर हंगामा व मारपीट की घटना हुई। इस घटना से मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

दुकान से बाहर निकलना जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी जयशंकर तिवारी अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ मंदिर में पूजा करने आए थे। वहीं जिले के अकोढ़ी गांव की कलावती देवी भी परिजनों के साथ दर्शन-पूजन के लिए पहुंची थीं। पूजा के बाद दोनों पक्ष मंदिर के समीप एक दुकान पर भोजन करने गए, जहां बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने तूल पकड...