गोंडा, मार्च 24 -- तरबगंज, संवाददाता। आपसी कहा सुनी में उपजे विवाद में दो पक्षों में सोमवार देर रात जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इसमें एक व्यक्ति की एक अंगुली काटकर अलग होने के साथ ही सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों पक्षों से कई लोग घायल है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज दर्ज कर लिया है। थानाक्षेत्र के रंगधार पुरवा पथार निवासी लियाकत अली निवासी ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है आपसी कहासुनी में समी उल्लाह, जुबेर , अरमान व फरीद मोहम्मद ने उसके भाई बब्बू मोहम्मद व वाहिद अली को लाठी डंडों से मारा पीटा है। इसमें बब्बू मोहम्मद के दाहिने हाथ की बीच की उगली काटकर अलग हो गई। वही सिर पर गंभीर चोट लगी है। दूसरे पक्ष से शमी उल्ला ने आरोप लगाया है कि रविउल, लियाकत, तौकीर व सुंदर ने पीड़ित व फरीद और जुबेर को मारापीटा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.