मामूली विवाद में दो गुटों में मारपीट, चार घायल, थाना परिसर में भी भिड़े
धनबाद, जून 24 -- जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की एक नंबर बस्ती में सोमवार देर शाम मोटरसाइकिल से कीचड़ का छींटा पड़ने के मामूली विवाद ने हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया। क्षेत्र के दो गुटों लोजपा नेता बेलाल खान और रघुकुल समर्थक लड्डन खान के समर्थकों के बीच पुरानी रंजिश के कारण जमकर लाठी-डंडे, तलवार और रॉड चले। इसमें चार लोग घायल हो गए। रंजिश इतनी गहरी थी कि दोनों गुट थाने के भीतर ही पुलिस के सामने दोबारा भिड़ गए। इससे परिसर में भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस को लाठियां भांजकर स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी।
प्रतिशत के अनुसार स्थिति सोमवार की शाम बेलाल खान का रिश्तेदार सलमान खान का दोस्त हरप्रीत सिंह मोटरसाइकिल से जा रहा था। कीचड़ से बचने के प्रयास में उसने गाड़ी लड्डन समर्थक जुबैर अंसारी के करीब से निकाली, जिसका जुबैर ने विरोध किया। बहस सुनकर दोनों पक्षों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.