नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- नई दिल्ली, व. सं.। कृष्णा नगर इलाके में मामूली कहासुनी के बाद एक दोस्त ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि घायल 26 वर्षीय नाजिम कृष्णा नगर में रहता है। वह वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है। पुलिस ने बताया कि नाजिम गुरुवार रात नौ बजे इलाके के सी ब्लॉक में दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसका दोस्तों से विवाद हो गया। कहासुनी के बीच एक दोस्त ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- गर्दन, छाती, माथे पर चाकू से किए 9 वार; दिल्ली में 3 नाबालिग लड़कों ने बेरहमी से किया मर्डर हमले में नाजिम के पेट के ऊपरी हिस्से और बाएं हाथ पर गंभीर चोटें आईं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...