मामूली विवाद में दिव्यांग समेत दो को पीटा
फतेहपुर, जून 16 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के जहांगीर नगर गहुरा गांव में पानी की छींटे पड़ने के मामूली विवाद में पड़ोसियों ने दिव्यांग युवक और उसकी भाभी को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। गांव के मोहम्मद मैसर पुत्र स्व. इब्नेहसन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह वह घर के सामने धूल बैठाने के लिए पानी का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान पानी की कुछ छींटे पड़ोसी असलम हुसैन के पैर पर पड़ गईं। इसी मामूली बात पर असलम गाली-गलौज करने लगा। माफी मांगने के बावजूद विवाद बढ़ गया और असलम अपने बेटे मोहम्मद आरिफ, गुफरान व मुर्तुजा के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंच गया। चारों ने मिलकर मैसर की पिटाई कर दी, जिससे उसके पैर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर बचाने पहुंची उसकी भाभी सबीना बानो को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उसके सिर पर लाठी मार दी। पीड़ित की तहरीर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.