महोबा, मई 25 -- कबरई, संवाददाता। मामूली विवाद में दबंग के द्वारा घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दबंग के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। थाना पुलिस को दी तहरीर में पीडित छानी कला निवासी राजू सिंह ने बताया कि पड़ोसी सोनू सिंह से घर के बगल में कचरा फेंकने को लेकर मामूली विवाद हो गया जिसके बाद दबंग ने भाई रविंद्र सिंह के साथ गाली गलौच की। भाई के साथ दबंग के द्वारा लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमला से भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने दर्ज किया केस पीडित का आरोप है कि दबंग ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित सोनू सिंह के खिलाफ केस दर्ज करते हुए म...