गोरखपुर, जनवरी 22 -- कैम्पियरगंज। क्षेत्र के मोहनाग गांव में दरवाजे से पानी ले जाने को लेकर हुए मामूली विवाद में पट्टीदारों ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर दी। घटना में महिला घायल हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आए पति का सिर फोड़ दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहनाग गांव निवासी गिरजावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर के दरवाजे पर अकेली बैठी थीं, उस समय उनके पति घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार रामदरश, उनकी बेटी रेनू यादव और पूजा यादव घर पर पहुंचे और दरवाजे से फटे फीते के सहारे जबरन पानी ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कचरा फेंकने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी...