बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता सड़क पर रखी निर्माण सामग्री पर बैल गाड़ी छू जाने को लेकर हुए विवाद में आठ लोगों ने दंपति समेत पांच लोगों को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियो ने किसी तहर समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में मामूली विवाद पर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरवां थाना क्षेत्र जरर गांव के मजरा छनिहा पुरवा निवासी 18 वर्षीय रामसेवक पुत्र दुलीचंद्र रविवार की सुबह बैल गाड़ी में गोबर लेकर खेत डालने जा रहा था। पड़ोसी शिवबदन की निर्माण सामग्री आरसीसी में रखी थी। तभी बैल गाड़ी का पहिया निर्माण सामग्री में छू गया। इसी बात को लेकर शिवबदन उसे गाली गलौज करने लगा। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग आ गए। देखते ही देखते आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.