आगरा, जनवरी 10 -- थाना सिकन्दरपुर वैश्य के म्याऊ गांव में सड़क पर जलभराव के विरोध पर नामजद आरोपियों ने गाली-गलौज कर लाठी डंडे व तमंचा से डराया धमकाया। अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी धमकी देकर चले गए। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में अरशद खां पुत्र इरशाद खां ने निवासी म्याऊं ने बताया है कि गत गुरुवार की शाम सवा पांच बजे करीब अपने फार्म से खेत पर जा रहा था। उसे दुकानों के पास जलभराव मिला, इसका उसने विरोध किया और कहा कि जलभराव की वजह से सड़क का डाबर भी खराब हो रहा है। इसी को लेकर इमरान, गुलफाम, फरहान लाठी डंडे व तमंचा लेकर आ गए और उसे ललकारा। इसका वीडियो भी उसने बना लिया। उसने तहरीर के साथ ही पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.