भागलपुर, मार्च 18 -- नवगछिया (भागलपुर), निज संवाददात। खरीक थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में मामूली विवाद में 15 दिन के एक नवजात की हत्या कर दी गई। नवजात बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर बाजार निवासी पप्पू पासवान का पुत्र धर्म कुमार था। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे, जहां से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। वहां से शव को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर मृतक की मां काजल कुमारी के फर्द बयान पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक की मां ने कहा है कि बीते पांच माह से मैं अपने मायके में रह रही हूं। 14 मार्च को मेरे घर के एक बच्चे ने अपनी छत से पड़ोस के ही जयहिन्द पासवान के घर पर जूता फेंक दिया। जिसको लेकर उस दिन जयह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.