मामूली विवाद में जानलेवा बनी कहासुनी, युवक की पीट-पीटकर हत्या; कोड़र गांव में पसरा मातम
सीवान, जून 19 -- बसंतपुर (सीवान): बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोड़र गांव में गुरुवार दोपहर हुई एक मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गांव के ही दबंगों द्वारा लाठी-डंडों से की गई बेरहमी से पिटाई के बाद 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग दहशत में हैं। मृतक की पहचान कोड़र गांव निवासी बिजली महतो के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर राहुल कुमार का गांव के ही सुधीर कुमार और चुनचुन कुमार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान सुधीर कुमार और चुनचुन कुमार ने लाठी-डंडे निकालकर राहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.