देवरिया, फरवरी 1 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। खामपार थाना क्षेत्र के कुकुरघाटी चौराहे के पास गुरुवार की शाम मामूली विवाद में तीन अज्ञात युवकों ने एक वृद्ध चाय दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध की शुक्रवार की देर रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। खामपार थाना क्षेत्र के कुकुरघाटी निवासी अवधराज खरवार (60) पुत्र वुचुक, चौराहे पर शराब दुकान के पास चाय-पकौड़ी की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार की शाम अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब लेने के बाद कुछ युवक नशे की हालत में अवधराज की दुकान पर पहुंचे और बिना पैसे दिए पकौड़ी उठा ली। दुकानदार द्वारा मना करने पर युवक आगबबूला हो गए और हंगामा करने लगे। आसपास के लोग जुटे तो धमकी देते हुए युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.