प्रयागराज, अप्रैल 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के चौक लोकनाथ के समीप चाय की दुकान पर मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों में अस्पताल भेजा। पुलिस दोनों पक्ष की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक चाय की दुकान पर बैठे थे। तभी दूसरे पक्ष के दूसरे युवक आए और दोनों पक्ष में कहासुनी होने लगी। इसी बीच दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। अचानक हुई मारपीट से चाय की दुकान पर अफरा तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- सिंगल-संक्षेप- 6 घटनास्थल पर कोतवाली थाना पुलिस ने पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...