नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली, का.सं.। पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर स्थित संजय झील इलाके में में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गुरुवार सुबह शौचालय के पास 36 वर्षीय शख्स का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। चाकूबाजी में एक अन्य युवक के घायल होने की भी बात सामने आई है। मृतक की पहचान लुक्खा चौधरी उर्फ विक्रम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, विक्रम जवाहर मोहल्ला, शशि गार्डन का रहने वाला था और मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी कंचन और चार बच्चे हैं। 19 फरवरी को पांडव नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि संजय झील के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची क्राइम टीम और एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश और नशे के दौरान हुए झगड़े में वारदात की आशंका जताई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.