साहिबगंज, अप्रैल 24 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के फुदकीपुर में बीते गुरुवार की रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में चाकूबाजी में सुजीत मंडल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले को लेकर सुजीत मंडल की पत्नी रुपाली कुमारी के बयान पर छह लोगों पर जान मारने की नियत से हमला कर बुरी तरह घायल कर देने के आरोप में राधानगर थाना में केस दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रीतम मंडल व श्रीतम मंडल को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में पांच के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी,दो आरोपित गिरफ्तार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...