गंगापार, मई 16 -- इलाके के बीकर गांव में शनिवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिससे दो सगे भाइयों के सिर फूट गए तो वही कई अन्य लोगों को चोट आई है। मामले की शिकायत घूरपुर पुलिस से की गई तो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और मारपीट के कारणों की जांच शुरू हुई। घूरपुर के बीकर गांव निवासी रविन्द्र, अजय, बजरंगी और विकास पुत्र कमलेश निषाद का आरोप है कि पड़ोस के तुलसी, चंद्रमा, देवी प्रसाद, सुर्यनारायण गोविंद, शुभम आदि ने शनिवार की सुबह उन सबके ऊपर लाठी डंडों से अचानक वार कर दिया। जिससे रवींद्र और अजय के सिर में गहरी चोट आ गई और बजरंगी और विकास को भी चोट पहुंची। घायलों ने उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध मारपीट करने की लिखित शिकायत की है। पुलिस घायलों की इलाज के बाद जांच पड़ताल कर रही है। उधर दूसरे पक्ष ने भी मारपीट कर...