मामूली विवाद में चली गोली, युवक गंभीर
झांसी, मई 23 -- झांसी। दो पक्षों में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि एक दबंग युवक ने देसी कट्टे से फायर कर दिया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली युवक के कंधे में लगी है। हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर राहुल प्रजापति ट्रैक्टर का भाड़ा करने के लिए गुरसराय से परससुवा गांव पहुंचे थे। यहां पप्पू पुजारी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। आरोप है कि पप्पू पुजारी ने राहुल को रोक लिया और अगले दिन निर्माण सामग्री लाने की बात कहते हुए वहीं रुकने के लिए कहा। इसी दौरान वहां मौजूद कारीगर जानकी कुशवाहा से किसी बात को लेकर पप्पू पुजारी की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और माहौल तना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.