गाजीपुर, जून 21 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव में एक मामूली विवाद में कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दीवार पर जूते रख दिए। परमिला देवी ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोस के रवि कुमार और अन्य लोगों ने उनकी दीवार पर जूते रखे थे। जब उन्होंने जूते हटाने को कहा तो दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई जो मारपीट में बदल गई। मारपीट में प्रथम पक्ष से 48 वर्षीय दिनेश राम, 45 वर्षीय परमिला देवी, 35 वर्षीय बिंदा देवी, 32 वर्षीय इंदू देवी (32) और 18 वर्षीय कृष्ण कुमार घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से 3...