बहराइच, अप्रैल 4 -- विशेश्वरगंज संवाददाता। कस्बा में शनिवार देर रात एक मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। मामला मारपीट से होते हुए फायरिंग तक पहुंच गया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित की तहरीर पर हमलावर को नामजद कर एफआईआर दर्ज की गई है। विशेश्वरगंज थाने के कस्बा निवासी पप्पू उर्फ सूरज लाल पुत्र रामचंदर जायसवाल अपने घर के सामने धूल हटाने के लिए पानी का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान बाजार निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ सोनू सरदार पुत्र जसवंत सिंह उर्फ बब्बू सिंह वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि झगड़े के दौरान ही आरोपी ने नाजायज असलहा निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भयभीत हो उठे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.