सुल्तानपुर, अप्रैल 11 -- बल्दीराय संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिघौली गांव में गुरुवार रात आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दिल हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के पांच लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने एक घायल की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने मौका मुआयना करने के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के बिघौली गांव निवासी समरजीत यादव की पत्नी का देहावास हो गया था। गुरुवार को तेरहवीं कार्यक्रम था, उनकी बेटी प्रीति यादव रिश्तेदारों त्रिवेणी यादव और राजेश...