मामूली विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या
बलरामपुर, जून 26 -- उतरौला, संवाददाता। रसोई गैस खत्म होने पर जलौनी की लकड़ी उठाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर लगातार गश्त कराई जा रही है। थाना गैंडास बुजुर्ग क्षेत्र के इटई रामपुर बड़ा धुसवा गांव का मामला है। गुरुवार रात करीब आठ बजे विपक्षी पक्ष के घर में रसोई गैस खत्म हो गई। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने गांव निवासी सिद्धू के घर से बिना पूछे जलौनी की लकड़ी उठा ली। सिद्धू ने इसका विरोध किया तो दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.