शाहजहांपुर, फरवरी 7 -- जैतीपुर मामूली विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। कोटा खास निवासी अनिल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके छोटे भाई की शादी थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बधाई बजाने वाले आए, इसी दौरान परिवार के ही चार लोगों ने बधाई बजाने का विरोध किया, तो चारों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने युवक की नाक पर ईंट मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शरीर पर कई चोटें आई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.