बांदा, मार्च 28 -- बांदा। संवाददाता पति से मामूली विवाद पर महिला ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शहर कोतवाली क्षेत्र के मथना खेड़ा निवासी 45वर्षीय राजकुमारी पत्नी अशोक ने शुक्रवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। निमंत्रण से घर लौटे पति को जानकारी हुई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसे देखने के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के जेठ नरेद्र ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर दोनो पति पत्नी खेत में चना और मसूर की फसल की कटाई करते रहे। इसी बीच दोनो के बीच कुछ मामूली कहा सुनी हो ग...