बांदा, फरवरी 23 -- बांदा। रास्ते में खड़ी बुलेरो हटाने को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगो ने पिता पुत्र समेत तीन लोगो ने डंडो से पीट कर घायल कर दिया। तीनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल किया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी 21 वर्षीय विकास पुत्र अरविंद अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रहा था। सोमवार की सुबह लोडर में बालू आई थी। बेलगांव के लोग रविवार को तिलक लेकर गांव आए थे। उनकी बोलेरो रास्ते में खड़ी थी जिसके कारण लोडर निकल नही पा रहा था। विकास रास्ते में खड़ी बुलेरो हटाने के लिए कहने गया था। इसी बीच बोलेरो में बैठे युवक ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विकास ने इसका विरोध किया। इसी से नाराज होकर आधा दर्जन लोगो ने विकास को डंडो से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पुत्र को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.