मामूली विवाद पर पत्नी ने पी लिया क्लीनर, हालत गंभीर
बहराइच, अप्रैल 12 -- बहराइच, संवाददाता। एक दम्पत्ति के बीच शनिवार की रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद नाराज युवती ने टायलेट क्लीनर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। युवती की हालत स्थिर बनी हुई है। दरगाह थाने के सालारगंज निवासी नूर अली का उसकी पत्नी मुस्कान (25) से शनिवार की रात छिटपुट समस्याओं को लेकर तकरार हो गई। काफी समझाने पर दोनों के बीच कहासुनी खत्म हुई। तो परिजनों ने राहत की सांस ली। जब कुछ देर बाद मुस्कान की हालत बिगड़ी। शरीर ऐंठने लगा और मुंह से झाग आने लगे, तो परिजन परेशान हो गए और उसे आनन फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। युवती की हालत स्थिर बनी हुई है। दरगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.