मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता मैदापुर पंचायत के हुसैनपुर गांव में बच्चों के बीच खेल-खेल में शनिवार देर शाम शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसको लेकर महिलाओं के बीच झड़प शुरू हो गई। इसके बाद पुरुषों के पहुंचने पर मामला बढ़ गया और चाकूबाजी हो गई। इसमें 30 वर्षीय मो. नाजिर के पेट में चाकू लगी और वह घायल हो गया। रविवार को उसे बोचहां अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया। वहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष की महिला को भी गहरी चोट लगी है। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि बयान आने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- चाकूबाजी व मारपीट में दो महिला घायल यह भी पढ़ें- भगवानपुर के घोसिया गांव में दो पक्षो के बीच मारपीट में दस घायल यह भी पढ़ें- झगड़ा छुड़ाने गए व्यक्ति को बदमाशों ने चाकू मार घायल...