सीतापुर, जनवरी 7 -- सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर के ढखिया में मामूली विवाद पर दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गयी। दोनो पक्षो ने एक दूसरे पर लात-घूसों और लाठी- डंडे से पीटने का आरोप लगाया। दोनो पक्षो की तहरीर पर पुलिस चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। इमलिया सुल्तानपुर के ढखिया निवासी मेवालाल के मुताबिक आरोपी पिंकू रास्ते में जानवर बांध देते हैं। जिससे आने-जाने में बड़ी समस्या होती है। उन्होंने विरोध जताया तो पिंकू ने उनकी और उनके बेटे बलराम को गालियां देते हुए लाठी- डंडे से पिटाई कर दी। वही, दूसरे पक्ष के पिंकू ने मेवालाल ,बलराम व महेन्द्र पर जानवर बांधने को लेकर मारपीट का आरोप लगाया है। इमलिया सुल्तानपुर थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.