बुलंदशहर, जून 24 -- पहासू के मोहल्ला भूप नगर नई बस्ती में मामूली बात पर दबंगों घर मे घुस कर महिलाओं सहित परिवार के लोगों को पीटा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ओमवीर ने पुलिस में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग की है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बीती रात किसी बात को लेकर उठे विवाद में आरोपियों ने घर मे घुस कर जमकर मारपीट की। वीडियो में कई लोग लाठी डंडे लेकर भागते दिखाई दे रहे हैं,जबकि एक युवक तमंचा लोड करता दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद पर चले लाठी डंडे,लहराए अवैध हथियार हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना की जांच में जुटी है। पीड़ित के अनुसार मंगलवार रात्रि ...