अयोध्या, मार्च 23 -- भदरसा,संवाददाता। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के टोनिया गांव के मजरे काली पांडेय का पुरवा में पुरानी रंजिश में मामूली विवाद होने पर को लेकर दबंगों ने एक महिला को मारना शुरू किया। जब वह भाग कर अपने घर में घुस गई तो दबंगों ने घर में घुसकर मारा पीटा। बचाने दौड़ी जेठानी को भी पीट दिया। मारपीट में तीन महिलाओं को चोटें आईं। टोनिया गांव के काली पांडेय का पुरवा निवासी अमरावती पत्नी अमरनाथ ने आरोप लगाया कि वह खेत की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में शिवराम पुत्र माता प्रसाद मिले और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पूरा कलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया अमरावती पत्नी अमरनाथ के तहरीर पर शिवराम,विन्दावती,मुस्कान,शिव कुमारी व शिवमती सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध मारपीट जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज...