मामूली विवाद पर क्रिकेट बैट मारकर युवक की हत्या
बागपत, जून 7 -- बड़ौत। बड़ौत के बावली गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों के बीच हुए विवाद में दो सगे भाइयों ने क्रिकेट बैट से एक युवक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बैट के प्रहार से युवक लहूलुहान हो गया। उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सोनीपत और बाद में दिल्ली रेफर किया गया। शुक्रवार देर रात युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बावली गांव की पट्टी देसू निवासी 27 वर्षीय राशिद पुत्र शकूर गुरुवार दोपहर इंटर कॉलेज के मैदान पर दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था। मैच के बाद घर आते समय साथ में खेलने वाले दो सगे भाइयों साहिल और सुहैल से उसका विवाद हो गया। दोनों भाइयों ने क्रिकेट बैट से राशिद के पैर पर वार किया, जिससे वह गिर गया। इसके बाद उसके सिर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.