मेरठ, अप्रैल 15 -- बुधवार दोपहर तहसील रोड पर रास्ता न देने को लेकर हुए विवाद में कार सवार कुछ युवकों ने मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ मारपीट की, कपड़े तक फाड़ दिए। बीच बचाव कराने पर उसकी बहन व बुआ के साथ भी अभद्रता की। बाद में आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ की और फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी डॉ. रिजवान पुत्र लुकमान अली मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर व सर्जन हैं। बुधवार को वह अपनी बहन सुमइया और बुआ कमरजहां के साथ सरधना क्षेत्र के पिठलोकर गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- गाड़ी का शीशा तोड़ने का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा जैसे ही वह सरधना में तहसील रोड पर गोमतीनगर गेट पुलिया...