हरिद्वार, मार्च 29 -- बहादराबाद क्षेत्र के अलीपुर गांव में शनिवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वॉलीबॉल का मैच देखने पहुंचे एक युवक से पहले अभद्रता की गई और फिर जानलेवा हमला किया गया। मौके पर हुए संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। बहादराबाद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अलीपुर निवासी ईसम सिंह के पुत्र मनजीत वॉलीबॉल का मैच देखने पहुंचा था। इसी दौरान उसके गांव के ही एक युवक ने किसी बात को लेकर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और अपने परिजनों को भी बुला लिया। आरोप है कि सबने मिलकर मनजीत पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर मनजीत के ताऊ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.